Patna: मोतिहारी में एनएच पर ओवर लोडिंग के नाम पर वसूली मामले में परिवहन विभाग के पदाधिकारी को पिपराकोठी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. परिवहन विभाग में आरोपी हरि शंकर कुमार प्रवर्तक अवर निरीक्षक के पद पर तैनात है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी एसपी को मृत्युजंय कुमार प्रकाश ने सूचना दिया कि पिपराकोठी थानाक्षेत्र में एनएच-28 पर प्रवर्तक अवर निरीक्षक (ESI) पदाधिकारी ओवर लोडिग के नाम पर अवैध वसूली करता है. इनके वाहन को भी रोक कर इनसे 3,000 रूपया नगद तथा 7,000 रूपया खाता में कुल 10,000 रूपया लिया गया है. सूचना पर थाना में उस समय डियुटी में तैनात सभी पदाधिकारीयों को बुलाया गया, फिर वादी से इन सभी पदाधिकारीयों की पहचान करायी गई. जिसमें पैसा लेने वाले पदाधिकारी प्रवर्तक अवर निरीक्षक हरि शंकर कुमार परिवहन विभाग की भी पहचान की गई. इसके बाद पुलिस आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया.
