Patna: शराब के झूठे मुकदमे में फँसाने का धमकी देकर 30,000 रूपये लेने के आरोप में अलौली थाना में तैनात प्रशिक्षु दरोगा मनीष कुमार को खगड़िया एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक बलुआही निवासी पिकेंश कुमार ने खगड़िया एसपी से शिकायत की थी. जिसमे बताया गया कि आरोपी दरोगा मनीष कुमार शराब के झूठे मुकदमे में फँसाने का धमकी देकर 30,000 रूपया लिया है. शिकायत पर सदर 2 के एसडीपीओ को सभी पहलूओं पर जाँच-पड़ताल कर जाँच रिपोर्ट मांगा गया. एसडीपीओ के जाँच रिपोर्ट पर एसपी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से मनीष कुमार को लाईन हाजिर कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed