Ranchi: टीपीसी की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए हजारीबाग पुलिस ने तरहेसा जंगल से टीपीसी के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला निवासी एरिया कमांडर अवधेश कुमार उर्फ प्रशान्त जी, केरेडारी थाना क्षेत्र के मसुरिया निवासी रूपलाल गंझू, चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी आदित्य गंझू, देवन गंझू और हेरूम धरम गंझू का नाम शामिल है.
पकड़े गए उग्रवादी के निशानदेही पर एक AR 15 M-4 कारबाईन अमेरिकन राईफल, मैग्जीन, छः गोली, 7.62 एमएम का एक देशी पिस्टल, मैग्जीन, दो गोली, तीन देशी कट्ट, 8 एमएम का छः गोली, .303 राईफल का 14 गोली, नौ मोबाइल, 10 टीपीसी का पर्चा, एक पिठु और एक मैगजीन रखने का पाउथ पुलिस ने बरामद किया है.
हजारीबाग एसपी को एसपी को सूचना मिली थी कि तरहेसा जंगल स्थित घाटगोसाई के पास टीपीसी के 7-8 उग्रवादी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहें है. सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम इलाके में विशेष सर्च अभियान चलाया. सर्च के दौरान एरिया कमांडर प्रशान्त जी समेत पांच उग्रवादी को पकड़ा गया. इस संदर्भ में केरेडारी (पगार ओपी) थाना (काण्ड सं0-114/25) मामला दर्ज किया गया है.

हाइवा में आगजनी व फायरिंग के बाद कौशल जी के नाम से छोड़ा था पर्चा

एरिया कमांडर सहित पांच उग्रवादी के पकड़े जाने से एक बड़ी घटना घटित होने से बचाया गया है. टीपीसी उग्रवादी ने ही 1 जून को केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी इलाके में स्थित बीजीआर माइनिंग कम्पनी के 2 हाईबा को आग लगा दिया. वही फायरिंग करते हुए कौशल जी के नाम से पर्चा फेका था. इस घटना को लेकर एसआईटी टीम का गठन किया गया था. प्रशांत जी उर्फ अवधेश सिंह उर्फ पंकज जी के विरुद्ध कटकमसांडी थाना में तीन मामला पूर्व से दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed