Ranchi: चतरा के खामडीह स्थित जंगल के पास से छापामारी में पुलिस टीपीसी के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी जमादार गंझु उर्फ पहाडी गंझु लावालौंग थाना क्षेत्र के कनवातरी का रहने वाला है. आरोपी के पास से 1 देशी कट्टा, 3 देशी राईफल, 92 गोली, 2 मोबाईल, टीपीसी पोस्ट, वर्दी केमोफ्लाइज और बैंग पुलिस ने बरामद किया है.
शनिवार को जानकारी देते हुए चतरा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि ग्राम खामडीह के पास जंगल में जमादार गंझु उर्फ पहाडी गंझु अवैध हथियार के साथ घूम रहा है जो टीपीसी संगठन के नाम पर लेवी वसुलने का कार्य करता है तथा ये कई कांडो में वांछित है. सूचना पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ग्राम खामडीह स्थित जंगल के पास से छापामारी छापामारी किया. छापामारी के क्रम में जमादार गंझु उर्फ पहाडी गंझु को पकड़ा गया. इस संबंध में लावालौंग थाना (कांड सं0-57/25) में मामला दर्ज किया गया है.
जमादार गंझु उर्फ पहाडी गंझु का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध के चतरा के सदर, सिमरिया, टण्डवा और लावालौंग थाना में पांच मामला दर्ज है.
