Ranchi: पांच दर्जन से अधिक नक्सल हमले में शामिल 15 लाख का इनामी टीपीसी के आक्रमण गंझू को चतरा के प्रतापपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टीपीसी सुप्रीमों ब्रजेश गंझू के बाद आक्रमण गंझू ही संगठन का जिम्मा संभालता था. चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग के रहने वाले आक्रमण गंझू एके–47 जैसे अत्याधुनिक हथियार लेकर घूमता था. झारखंड के अलावे बिहार, बंगाल व उड़ीसा पुलिस को लंबे समय से आक्रमण गंझू की तलाश थी. 60 से ज्यादा हमलों में शामिल आक्रमण गंझू पुलिस से कई बार मुठभेड़ भी किया था. हालांकि आधिकारिक पुष्टि बांकि है. चर्चित टेरर फंडिंग समेत कई मामलों में एनआईए को भी तलाश थी. आक्रमण गंझू की गिरफ्तारी से संगठन को बड़ा झटका लगा है. फिलहाल गुप्त ठिकाने पर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में कई खुल सकते हैं. पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.
