Patna: सोशल मीडिया पर कल इस्लामी देश भारत में ईद अल अजुहा मनाई जायेगी जैसे भड़काऊ पोस्ट करने वाला आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान सैयद हुसैन के रूप में कई गई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसमें “कल इस्लामी देश भारत में ईद अल अजुहा मनाई जायेगी.” जैसे असंवैधानिक एवं भड़काऊ शब्दों का प्रयोग कर जिले के साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा था. सारण पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए, फेसबुक अकाउंट “Syed Hussain” के उपयोगकर्ता सैयद हुसैन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
सारण पुलिस आम जनता से अपील करती है कि कृपया सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से प्रयोग करें. एवं किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी को प्रसारित करने से बचें. इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed