Ranchi: कोडरमा थाना पुलिस ने बैंक का कर्ज माफ कराने के लिये दोस्तो के साथ मिलकर कर पत्नी की हत्या करने वाले पति समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिस से बचने के लिये सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया था. गिरफ्तारी आरोपी में पति कृष्णा यादव, मो मिनहाज अंसारी और मो सरफराज अंसारी का नाम शामिल है. सभी आरोपी मरकच्चो थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के निशानदेही पर बलेनो कार (JH-02BD-4364), बाइक (JH-120-0134) और तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी ने बताया 5 दिसम्बर को कोडरमा थाना में एक महिला की सड़क दुर्घटना से मृत्यु होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पोस्टमार्टम के क्रम में सन्देहात्मक प्रतीत होने के कारण काण्ड की गंभीरता को देखते हुए गहन अनुसंधान कर सही तथ्य का पता लगाने के लिए एसडीपीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विषेश टीम का गठन किया गया. काण्ड अनुसंधान के क्रम में मृतक महिला के पति कृष्णा यादव से गहनता पूर्वक पुछ-ताछ करने पर यह बात प्रकाश में आई कि मृतक एवं इसके पति के बीच शादी के बाद से ही बिवाद चला आ रहा था तथा कृष्णा यादव अपनी पत्नी को पसंद नही करता था. कृष्णा यादव के द्वारा अपनी मृतक पत्नी के नाम पर चार पहिया, दो पहिया वाहन एवं एक समुह लोन लिया था. जिसका किस्ती जमा नही कर पाने के कारण इसके किसी दोस्त ने बताया की यदि तुम्हारी पत्नी की मृत्यु हो जाती है तो सारा लोन माफ हो जाएगा. ईन्ही सब कारणो के कारण पूर्व पलान के तहत अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का गला घोट कर हत्या कर दिया और साक्ष्य छुपाने के नियत से सड़क दुर्घटना का रूप देने का कार्य किया गया. घटना में प्रयुक्त बलेनो कार एवं बाइक समेत अन्य समान बरामद किया गया.
