Ranchi: गोड्डा पुलिस ने जज की पत्नी पर फायरिंग का खुलासा करते हुए हथियार के साथ तीन अपराधी को गिऱफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में श्याम कुमार साह, सुबोध कुमार साह और मो० आरिफ का नाम शामिल है. तीनो आरोपी बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल से गोली का अग्रभाग, दो बाइक, एक देशी कट्टा, 3 हेलमेट और 3 मास्क पुलिस ने बरामद किया है.
गोड्डा एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 17 जनवरी को पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम चौक महागामा-गोड्डा मुख्य पथ पर बाईक सवार अपराधियों ने गोड्डा से बाईक से आती हुई महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया. इस संबंध में वादिनी-सह-जख्मी वन्दना कुमारी के फर्वब्यान के आधार पर 4 नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पथरगामा थाना (कांड सं0-13/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर श्याम कुमार साह, सुबोध कुमार साह और मो० आरिफ को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वादिनी-सह-जख्मी का बिहार राज्य में न्यायिक सेवा में तैनात पति के साथ गोड्डा परिवार न्यायालय में केस चल रहा था. वादिनी के पति अपने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए 2 लाख रूपया पर हत्या करने के लिए बोला गया था. हमलोग पैसा लेकर वादिनी-सह-जख्मी का हत्या करने के लिए तैयार हो गए. 17 जनवरी को वादिनी-सह-जख्मी को जान मारने की नियत से गांधीग्राम चौक के पास चलती बाईक पर जान मारने के नियत से गोली मार दिया.
क्या है मामला
गोड्डा में 17 जनवरी को कोर्ट से निकलने के बाद महिला अपने भाई के साथ बाईक से पैतृक गांव परसा जा रही थी. इसी दौरान पथरगामा थाना क्षेत्र में सड़क पर बाईक सवार बदमाशों ने रोका और गोली मारी दिया. बदमाशों ने तीन राउंड गोली चलाई थी. एक गोली पीठ में लगी. जख्मी वंदना कुमारी का पति संतोष कुमार सासाराम मजिस्ट्रेट है. वंदना कुमारी का अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है. गोड्डा कोर्ट में हाजिरी लगाने पहुंची थीं. जख्मी हालत में प्राथमिक उपचार के लिए पथरगामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए बिहार के भागलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों ने पति पर अपराधियों को सुपारी देकर फायरिंग करवाने का आरोप लगाया था.
