Ranchi: सरायकेला-खरसावॉ आदित्यपुर थाना पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर 7 लाख के ब्राउन सुगर के साथ तीन महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी में रहिमा खातुन उर्फ मोटकी, नाजमुन निशा उर्फ ताजमुन और साहिदा खातुन उर्फ मुन्नू का नाम शामिल है. राहिमा खातुन के पास से 20.37 ग्राम, नाजमुन निशा उर्फ ताजमुन निशा के पास से 6.36 ग्राम, साहिदा खातुन उर्फ मुन्नू के पास से 8.71 ग्राम ब्राउन सुगर पुलिस बरामद किया है. पुलिस के अनुसार सरायकेला-खरसावॉ जिला में एसपी के निर्देशानुसार ब्राउन सुगर की अवैध खरीद फरोख्त के विरूद्ध अलग-अलग टीम गठन कर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर गठित छापामारी दल तीनो महिला को गिरफ्तार किया. ब्राउन सुगर खरीद-फरोख्त में शामिल आरोपी रहिमा खातुन उर्फ मोटकी पर आदित्यपुर थाना में पूर्व से एनडीपीएस के चार मामले दर्ज है. वही नाजमुन निशा उर्फ ताजमुन के ऊपर भी आदित्यपुर थाना में एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है.
