Patna: असम के सिलचर से 45.6 लाख के हेरोइन लेकर दरभंगा के दिल्ली मोड़ पहुंचे तीन तस्कर को एसटीएफ, एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया है. दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इंटरस्टेट हेरोइन तस्करी गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपी में कुन्दन प्रसाद, दिपु कुमार और रत्नेश कुमार का नाम शामिल है. तीनों आरोपी मोतिहारी जिले के फेनाला थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से 221 ग्राम हेरोईन, 14 रुपया नगद और 4 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी रत्नेश कुमार के निशानदेही पर पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र वास्तु बिहार अपार्टमेन्ट में छापामारी कर मनीष कुमार और कन्हैया कुमार दोनों पिता राम अनुज सिंह को हेरोईन, 04 सोने की अंगुठी, 01 स्कोर्पियों, 03 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया है. बरामद हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 45.6 लाख रुपया बताया गया है. पकड़े गए आरोपी ने खुलासा किया कि गिरोह असम के सिलचर से हेरोइन लाकर बिहार सहित आसपास के राज्यों में तस्करी करता है. आरोपी के निशानदेही पर पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में आगे की कार्रवाई करते हुए 2 अन्य तस्कर मनीष कुमार सिंह एवं कन्हैया कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. आऱोपी के पास से 117 ग्राम हेरोइन (मूल्य लगभग 23.4 लाख रूपये), 3 मोबाइल, 1 स्कॉर्पियो एवं 4 सोने की अंगूठियां बरामद की गयी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा सदर थानाध्यक्ष को एसटीएफ एवं मद्यनिषेध तथा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा सूचना मिली कि तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य बस से दरभंगा दिल्ली मोड़ बस स्टैण्ड मादक पदार्थ लेकर जा रहे है. सूचना पर सदर थाना पुलिस को एसडीपीओ ने दिल्ली मोड़ आने वाले सभी बसो पर निगरानी रखने का निर्देश दिया. इसी क्रम में मधुबनी से आ रही एक बस दरभंगा दिल्ली मोड़ बस स्टैण्ड पर आकर रूकी, जिससे तीन संदिग्ध पीठू बैग लेकर उतकर पुलिस को देखकर छिपने लगा. संदेह होने पर तीनों संदिग्ध को पकड़ा गया. दिपु कुमार के पास से 2 मोबाईल, रेलवे टिकट, 73 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया. रत्नेश कुमार के पास से मोबाईल, 1400 रूपया 74 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ. कुन्दन कुमार के पास से मोबाईल, गोवाहटी से मुज्जफरपुर का टिकट, 74 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ.

गिरफ्तार आरोपी रत्नेश कुमार के निशानदेही पर पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र वास्तु बिहार अपार्टमेन्ट में छापामारी कर मनीष कुमार और कन्हैया कुमार दोनों पिता राम अनुज सिंह को हेरोईन, 04 सोने की अंगुठी, 01 स्कोर्पियों, 03 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *