Ranchi: हजारीबाग के कोलघटी इलाके में अफीम के साथ तीन तस्कर को लोहसिंघना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में दीपक कुमार दांगी, बरुण कुमार और सुदेश यादव का नाम शामिल है. तीनों आरोपी चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से 20.5 किग्रा अफीम और अपाची बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र के कोलघटी क्षेत्र में एक सफेद अपाची में 3 तीन लोग बोरा में कुछ समान लेकर घूम रहे है. सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसआईटी टीम कार्रवाई करते हुए कोलघटी क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगाया. चेंकिग के क्रम में कोलघटी एरिया के मलती टॉड में सफेद रंग के अपाची गाडी को रोक कर चेक किया गया. चेंकिग के क्रम में गाडी पर सवार तीन लोग के साथ एक बोरा में अफीम बरामद किया गया. पकड़े गए आरोपी दीपक कुमार दांगी, सुदेश यादव व बरुण कुमार के विरुद्ध लोहसिंघना थाना (काण्ड सं0-07/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed