Ranchi: 13 साल बाद हत्या मामले में फरार चल रहे पीएलएफआई के तीन उग्रवादी को खूंटी के मुरहू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुरहू थाना (काण्ड सं0-30/12) में दर्ज मामले के तीनो उग्रवादी के विरिध कोर्ट से स्थाई वारंटी जारी किया गया था. आरोपी में दुई उर्फ फगुवा मुण्डा, दिया उर्फ बिरसा नाग उर्फ बिरसा मुण्डा और तीनु नाग उर्फ सीनु मुण्डा का नाम शामिल है. सभी आरोपी सायको थाना क्षेत्र के आयुबहातु का रहने वाला है. बता दे कि वर्ष 2012 मे सायको थाना के आयुवहातु गाँव के निवासी करम सिंह नाग उर्फ करम सिंह मुण्डा को पीएलएफआई उग्रवादी लाका पाहन के ईशारे पर गिरफ्तार तीनों उग्रवादी ने हत्या कर दी थी.

