Ranchi: दो सहेलियों के साथ जबरन गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने में शामिल ब्वॉयफ्रेंड समेत तीन आरोपी को गुमला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में बसंत उराँव, लालदेव उरॉव और रोशन उरॉव का नाम शामिल है. तीनों आऱोपी गुमला थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से दो बाईक JH07N-0604 एवं J110711-0749 पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी में शामिल ब्वॉयफ्रेंड घूमने के नाम पर युवती को बुलाया. आरोपी दोस्तो के साथ पहुंचा, आरोपी बाईक से सिसई इलाके में घुमाने ले गया वहां बीयर पिलाया. इसके बाद वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुमला थाना (कांड सं0-123/26) में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर बसंत उराँव, लालदेव उरॉव और रोशन उरॉव के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई. पीडिता एवं इनकी सहेली के साथ जबरदस्ती गैंगरेप के आरोप में दर्ज मामले में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामरी दल में तीनों आऱोपी को गिफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *