Saharsa: प्राथमिकी में फेरबदल कर अन्य लोगो को गलत तरीके से फंसाने के आरोप में एक पुलिस पदाधिकारी समेत तीन चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है. मामला सहरसा जिले के कनरिया थाना का है. कोसी रेंज के डीआईजी ने कनरिया थाना में तैनात एसआई अनिल प्रसाद, चौकीदार अनिल कुमार और दर्शन को निलंबित किया है.

मिली जानकारी के अनुसार कोशी क्षेत्र के डीआईजी द्वारा आयोजित जनता दरबार में प्राप्त आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है.
प्राप्त शिकायत के अनुसार कनरिया थाना (कांड संख्या-13/2026) में साजिश के तहत मिलिभगत कर प्राथमिकी में फेरबदल करते हुए कुछ व्यक्तियों को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया गया था. मामले का जब जांच कराया गया तो जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोप सत्य सही पाया गया.
उक्त सभी को निलंबित करते हुए सहरसा मुख्यालय पुलिस केंद्र स्थानांतरित किया गया है एवं उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का भी आदेश दिया गया है. डीआईजी ने भविष्य में इस प्रकार के मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed