Ranchi: गुमला में तीन शातिर को रायडीह थाना पुलिस ने नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी भीड़-भाड़ में असली नोटो के आड़ में नकली नोट खपाता था. आरोपी में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र के झारमुंडा निवासी सुधन राम यादव, नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोरिया निवासी गोस्वामी चौहान और दिलीप कुमार का नाम शामिल है. मौके पर से 1,30,000 नकली नोट, 2.500 असली नोट, अर्टिगा कार (JH01EE0585), मोबाईल और बैग पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुमला एसपी को गुप्त सुचना मिली कि कार सवार कुछ लोग अपने पास जाली नोट रखा है एवं गुमला से जशपुर कि ओर जा रहा है. सूचना पर चैनपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल रायडीह थाना गेट पर बेरिकेटिंग लगाकर वाहन चेकिंग लगाया. इसी क्रम में ही गुमला की ओर से अर्टिगा कार जैसे ही थाना गेट पर पहुँचा अचानक चालक के द्वारा कार को बेक कर भागने का प्रयास किया गया. परन्तु छापामारी दल घेराबंदी कर पकड़ लिया. कार का तलाशी लेने पर पीछे वाला सीट में रखे बैग से नकली नोट बरामद किया गया. आरोपी ने जाली नोट के संबंध में पुछने पर बताया कि इस जाली नोट को हमलोग भीड़ भाड़ वाले बजार में एवं असली नोट के साथ मिलाकर चलाते है.
