Ranchi: ऑटो से घूमकर जमशेदपुर में ब्राउन शुगर बेच रहे तीन आऱोपी को मानगो थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आऱोपी में मानगो थाना क्षेत्र के कुंवर बस्ती के रहने वाले पंकज साव, बिहार के पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र के चरीटांड़ कालीबाग निवासी सुशान्त साव और अंशु कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 10.00 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाईल और टेम्पू (JH05 DN 9183) पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि एसएसपी को सूचना मिली थी कि मानगो ओलीडीह ओपी क्षेत्र में कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर तथा घूम-घूम कर ब्राउन शुगर बेच रहा है. सूचना पर डीएसपी मुख्यालय-2 के नेतृत्व में एक छापानारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल  ओलीडीह ओपी में शंकोसाई रोड नं० 01 के पास वाहन चेकिंग लगाया. चेकिंग के दौरान एक ऑटो पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया. पुलिस पीछाकर पुष्पांजलि रेस्ट्रॉरेंट के पास ऑटो को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इस संदर्भ में मानगो (ओलीडीह थाना कांड संख्या 04/2026) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *