Gaya: सांवकला टोल प्लाजा पर बिना चालान के वाहन को पास करवाने वाले मैनेजर समेत तीन कर्मी को गया के आमस थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
सूचना पर आमस थाना पुलिस दलबल के साथ चेक पोस्ट के पास पहुँचे तो पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास किया. जिसमें से ऑपरेटर रामरूप कुमार को पकड़ा गया.आमस थाना क्षेत्र के पिंडरा निवासी आरोपी रामरूप कुमार का तलाशी लिया गया तो पॉकेट से अवैध रूप से वसूली की गई पैसे का लेखा-जोखा का 1 पर्ची एवं वसूली की गई रूपये की विवरणी बरामद किया गया. पूछताछ में पुलिस को बताया कि टोल मैनेजर के सहयोग से हमलोग अवैध रूप से वसूली एवं वाहन को बिना चालन के पास करवाते है. आरोपी के निशानदेही पर डोभी थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी सुशील कुमार और सारण जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के बेलदारी निवासी मैनेजर अनिल राय को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि टोला पर बिना फास्ट ट्रैक वाले वाहन एवं बड़ी वाहनों के चालको का जबरन बिना टोल कटाए एवं बिना काटा, वजन करवाए वाहनों को पार करवाते है एवं जानमाल के भय में डालकर अवैध वसूली करते है. इस संबंध में आमस थाना (कांड संख्या-179/25) में तीनो के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed