Patna: कटिहार के सकरेली में चोरी की बाईक पर सवार शराब के नशे में तीन आरोपी को सेमापुर ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में प्रकाश कुमार साह, दिलीप उरॉव और अमन कुमार साह का नाम शामिल है. तीनों आरोपी बरारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से चोरी की बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान सेमापुर थानाध्यक्ष द्वारा सकरेली माँ काली धर्मकांटा के समीप एक बिना नंबर की बाईक को रोककर जाँच की गई. बाईक सवार तीन व्यक्तियों के मुँह से शराब की गंध आने पर ब्रेथ एनालाइजर से जाँच कराई गई, जिसमें तीनों के द्वारा शराब सेवन की पुष्टि हुई. जाँच के क्रम में बाईक के कागजात उपलब्ध नहीं पाए गए. HMD मशीन से जाँच में पता चला कि बाईक चोरी का है. जिसकी प्राथमिकी पूर्व में दर्ज है. पुलिस बाईक जप्त कर लिया. बाईक सवार प्रकाश कुमार साह, दिलीप उरॉव व अमन कुमार साह को गिरफ्तार किया गया. आऱोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत बरारी (सेमापुर) थाना कांड संख्या 11/26 में मामला दर्ज किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *