Ranchi: कैशबैक का मैसेज भेजकर ठगी करने वाले तीन साईबर अपराधी जामताड़ा के बॉसपहाड़ी जंगल स्थित खदान के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में करमाटॉड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर के रहने वाले रजाउन असारी, सरताज अंसारी और नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुचियाडीह निवासी मनीरुद्दीन अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से तीन मोबाईल और चार सिम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी बंगाल, यूपी, बिहार और झारखंड को लोगो को मुख्यतः निशाना बनाता था. rucards एप से Phone में 1.099 रू0 का Cash Back का मैसेज भेजता था. तथा ग्रहक को Accept करने के लिए बोलता था. जैसे ही Accept करता है तो ये लोगों का rucards एप में पैसा आ जाता है. पैसा से गिफ्ट कार्ड खरीदता है फिर गिफ्ट कमीशन पर बेच देता है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध थाना पुलिस टीम नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर से जामताड़ा जाने वाली मुख्य पक्की सड़क से करीब 500 मीटर अंदर बॉसपहाडी जंगल में पत्थर खदान से करीब 100 मीटर पश्चिम में साईबर अपराधियों का विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या-75/25) में मामला दर्ज किया गया है.
