Ranchi: गैस कनेक्शन देने के नाम पर 19.85 लाख की ठगी में शामिल तीन साईबर अपराधी को सीआईडी की रांची साईबर क्राईम थाना पुलिस ने हजारीबाग से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में रवि कुमार साव, सुरज कुमार ठाकुर और सागर कुमार यादव का नाम शामिल है. तीनों आरोपी हजारीबाग का रहने वाला है. आरोपी के पास से मोबाईल, सिम अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी की रांची साईबर क्राईम थाना (काण्ड सं०-141/25) में दर्ज मामला में पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए साईबर अपराधी Google Search Engine में GAIL INDIA CUSTOMER CARE का फर्जी नम्बर डालकर बादी को गैस कनेक्शन देने के नाम पर Whatsapp पर फर्जी लिंक भेजते हुए खाता से 19,85,073 रुपया का साईबर ठगी कर लिया. अनुसंधान के क्रम में साईबर क्राईम थाना ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संलिप्त तीन आरोपियों को हजारीबाग पुलिस के सहायता से गिरफ्तार किया.
इस अपराध शैली से बचने का तरीका
- किसी अज्ञात मो०नं० से कॉल आने पर अपनी कोई भी निजी जानकारी साझा न करें.
- Internet search engine, Google Ads के एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिये Customer care/Helpline Number पर भरोसा न करें। कस्टमर केयर नम्बर के लिए हमेशा Official Website पर संपर्क करें.
- किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गये Unknown लिंक या URL पर ना क्लिक करे ना ही किसी अन्य नम्बर पर Forward करे. बैंक के UPI Application से संबंधित रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक के Official नम्बर से ही मैसेज आता है.
- किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर दें या www.cybercrime.gov.in, (http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें.
