Ranchi: जामताड़ा के मोहनपुर में तीन साइबर अपराधी को साइबर अपराध थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी मो रियाजुल अंसारी, जामताड़ा थाना क्षेत्र के शहरपुरा निवासी कबीर अंसारी और देवघर जिले के सोनारायठाडी थाना क्षेत्र के दोन्दियानवाडीह निवासी मुकन्दर मंडल का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 20 फर्जी मोबाईल, 34 सिम, 2 एटीएम कार्ड, 1 पासबुक, 3 पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड और 2 वोटर कार्ड बरामद किया है. शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस करमाटॉड थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर स्थित जंगल-झाड़ में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध करते तीन आरोपी को पकड़ा गया. इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या 32/25) मामला दर्ज किया गया है. आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके साईबर ठगी करते थे. एवं मो० रियाजुल अंसारी द्वारा बताया गया कि ये एक सिडिंकेट बनाकर संगठित रूप से उच्च लेबल पर साईबर अपराध करते है. जिसमें बेलाल अंसारी फर्जी APK, फर्जी सिम स्वंय इस्तेमाल भी करते है. एवं नीचे लेबल के फिसिंग द्वारा साईबर अपराध करने वाले को फर्जी APK, फर्जी सिम उपलब्ध कराते है. ये लोग बिहार, बंगाल, यूपी व हरियाणा के लोगो को शिकार बनाते थे.
