Ranchi: सरायकेला-खरसावाँ के ईचा गांव स्थित घर मे हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे तीन अपराधी को राजनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में राजनगर थाना क्षेत्र के बंदोडीह निवासी विरेन्द्र सिंह कुंतीया, पिंटु कुमार रक्षित और खरसावाँ थाना क्षेत्र के बरजूडीह निवासी आकाश हेम्ब्रम का नाम शामिल है. आरोपी के पास से पिस्टल, 1 गोली समेत अन्य पुलिस ने बरामद किया है.
रविवार को घटना की जानकारी देते हुए सरायकेला-खरसावाँ एसपी ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि राजनगर थाना क्षेत्र के ईचा गांव में कुछ अपराधी हथियार के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए ईचा से तीनों अपराधी को एक देशी पिस्टल, एक गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से चार मोबाईल, एक एयरपोड, एक चिलम एवं घटना में प्रयुक्त बाइक (JH06 A 8028) को भी जप्त किया गया. पुछताछ के क्रम में पता चला कि आरोपी लूट तथा रंगदारी के कई कांडों में आरोप पत्रित है. पिन्टु कुमार रक्षित के विरुद्ध विभिन्न थाना में 9 और विरेन्द्र सिंह कुंतीया के विरुद्ध एक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *