Ranchi: रांची के जगरनाथपुर थाना पुलिस ने छिनतई गिरोह के तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बाबला अंसारी उर्फ फैसल उर्फ फैजल उर्फ बब्लु, परवेज अंसारी और इमरोज अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर गढ़ा में छिपा कर रखा गया 15 मोबाईल, 13,200 रुपया, तीन चेक, पैन कार्ड, आईडी कार्ड, बैंग समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 8 जनवरी को दोपहर करीब 2:00 बजे जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी से शहीद मैदान के बीच पंजाब नेशनल बैंक के सामने टेम्पू सवार एक लड़की से बाईक सवार दो अपराधी झपट्टा मारकर मोबाईल छिन लिया. मोबाईल छिनने के क्रम में लड़की टेम्पू से गिर गई जिससे लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. पुलिस तत्काल जख्मी लड़की का प्राथमिक उपचार कराया. इस संबंध में जगरनाथपुर थाना (काण्ड सं0-15/25) में अज्ञात बाईक सवार अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी एक एसआईटी टीम का गठन किया. गठित एसआईट टीम लगातार घटना के संलिप्त अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर रही थी. इसी क्रम में 11 जनवरी को दोपहर में एनआईए मोड़ से एक लड़की से एवं 14 जनवरी को सेटेलाईट चौक से एक स्कूटी सवार महिला से बाईक सवार अपराधियों ने मोबाईल छिनतई की घटना को अंजाम दिया. गठित एसआईटी टीम गुप्त सूचना के आधार पर जगरनाथपुर मंदिर से साई मंदिर जाने वाली सड़क कुट्टे के पास बाईक सवार गिरफ्तार तीनों आरोपी को रोका. पुछताछ के क्रम में तीनों ने पुलिस को बताया कि हाल में इन्ही लोगों के द्वारा मोबाईल छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया गया है. तथा तलाशी के क्रम में इनके पास से छिनी हुई तीन मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया. आरोपी के निशानदेही पर पास में ही थोड़ी दूर पर गढ़ा में छिपा कर रखा गया अन्य 15 मोबाईल, 13,200 रुपया नगद, तीन चेक, पैन कार्ड, आईडी कार्ड, बैंग इत्यादि बरामद किया गया. बरामद समान जगरनाथपुर, अरगोड़ा, डोरण्डा थाना क्षेत्र से छिनतई किया गया था. गिरफ्तार आरोपी अपने स्वीकारोक्ति बयान में करीब 16 घटनाओं में अपनी संलिप्ता को स्वीकार की है.
