Ranchi: सराईकेला में बाइक चोर गैंग के तीन अपराधी को कपाली ओपी पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी रफीक आलम को चोरी की बाइक देता था. और रफीक बाइक लेकर बंगाल में बेच देता था. गिरफ़्तार आरोपी में चांडिल थाना क्षेत्र के डेनडुबी अंसारनगर निवासी फैयाज आलम उर्फ गलकट्टा, मो महफुज और मो ईशरार हुसैन का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर सात स्कूटी और बाइक पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 13 फरवरी को मो अनीसुर रहमान रात के करीब 10 बजे स्कुटी (JH05AW-0607) को अपने घर के पास खड़ा कर खाना खा रहा था. खाने के बाद जब घर से बाहर निकला तो स्कुटी वहाँ से गायब था. काफी खोजबीन करने के बाद 14 फरवरी को कपाली ओपी में लिखित आवेदन दिया. जिसके आधार पर चाण्डिल (कपाली), थाना (काण्ड संख्या-27/25) अज्ञात चोरो के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया. तत्पश्चात कांड के उदभेदन, चोरी गई स्कूटी की बरामदगी एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में छापामारी टीम मानवीय साक्ष्य के आधार पर घटना में संलिप्त तीनों आरोपी को गिरफतार किया गया. आरोपी के अपराध स्वीकारोक्ति बयान पर चोरी की गई स्कुटी के साथ साथ आधा दर्जन बाइक बरामद किया गया. आरोपी से पुछताछ करने पर बात प्रकाश आई कि ये लोग कपाली ओपी क्षेत्र के अलावे आस-पास के क्षेत्र आजादनगर, मानगों में भी चोरी की घटना को अंजाम देता है. आरोपी चोरी की बाइक को बेचने के लिए कपाली निवासी रफीक आलम को देता था. रफीक बंगाल में चोरी की बाइक को बेचता था. रफीक समेत गैंग में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है. मो महफूज का अपराधिक इतिहास रहा है. गालुडीह थाना में पूर्व से एक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed