Ranchi: हजारीबाग शहर के विभिन्न इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल तीन अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. आरोपी के निशानदेही पर लाखों के ज्वेलरी बरामद किया है. वही कई मामले का उद्भेदन किया गया है. गिरफ्तार लोहसिंगना थाना क्षेत्र के डोकोटांड निवासी सुभाष चन्द्र बोस उर्फ टैक्सी, दारु थाना क्षेत्र के तिलैया गांव के रहने वाले भोला प्रसाद सोनी और कटकमदाग थाना क्षेत्र के करतुरीखाप के रहने वाले अमित दुबे का नाम शामिल है. सोने का ज्वेलरी 54.85 ग्राम, चांदी का ज्वेलरी 653.55 ग्राम, 577 ग्राम आर्टिफिसियल ज्वेलरी सेट, इनवर्टर, होम थियेटर, लैपटॉप और जेवर गलाने का समान पुलिस ने बरामद किया है.

बंद घर में दिया था वारदात को अंजाम

मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय वरीय डीएसपी ने बताया कि 22 नवंबर कटकमदाग थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी गली न०-15 में पिंकी कुमार के घर में दिन में ही घर का ताला तोडकर घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जिसमे सोना एवं चांदी के कई गहने एवं आभूषण कि चोरी कि गयी थी. इस सन्दर्भ में पिंकी कुमारी के आवदेन के आधार पर कटकमदाग थाना (काण्ड संख्या-134/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए मुख्यालय वरीय डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया.

इसी बीच हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली कि टैक्सी नामक व्यक्ति विष्णुपुरी गली न०-4 में चोरी करने के नियत से घूम रहा है. सूचना पर एसआईटी की टीम विष्णुपुरी गली न०-4 में छापामारी कर मुख्य आरोपी सुभाष चन्द्र बोस उर्फ टैक्सी को गिरफ्तार किया. चोरी के सभी सोना चाँदी के गहने एवं आभूषण को बरामद किया गया. आरोपी से पूछताछ के क्रम में कटकमदाग समेत अन्य थाना क्षेत्र के 10 मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का समान बरामद किया गया. सुभाष चन्द्र बोस के निशानदेही पर अन्य आरोपी भोला प्रसाद सोनी को गिरफ्तार किया गया. साथ ही अमित दुबे को भी गिरफअतार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed