Patna: किशनगंज के पतलवा तीनमुहानी के पास हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी के अधिकारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने में शामिल तीन अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में शहनवाज आलम, बब्लू आलम और बाबुल आलम का नाम शामिल है. सभी आऱोपी किशनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 91,100 नगद, 5 मोबाइल, बाईक, पावर बैंक और स्लिप निकालने वाला डिवाइस पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए किशनगंज एसपी ने बताया कि थाना क्षेत्र के पतलवा तीनमुहानी के पास घटित लूट की घटना के संबंध में पीड़ित अनिल कुमार का फर्दबयान के आधार पर किशनगंज थाना (कांड संख्या 31/26) में मामला दर्ज किया गया. फर्दबयान के अनुसार पीड़ित एल.टी. फाइनेंस कंपनी, बालूगंज ब्रांच, कटिहार में एफ.एल.ओ. (फ्रंट लाइन ऑफिसर) के पद पर कार्यरत हैं. 12 जनवरी को अपने सहकर्मी सुशांत कुमार के साथ किशनगंज क्षेत्र में कलेक्शन कार्य कर रात्रि लगभग 8:10 बजे बालूगंज ब्रांच लौटने के क्रम में चार अज्ञात अपराधियों ने दो बाईक पर सवार होकर रास्ता रोककर हथियार के बल पर नगद राशि, मोबाइल फोन एवं अन्य सामान लूट लिया. मामले की सूचना मिलते ही किशनगंज पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में टीम का गठन कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए शहनवाज आलम, बब्लू आलम व बाबुल आलम को गिरफ्तार किया. आरोपी ने अपनी संलिप्ता स्वीकार किया. इनके निशानदेही पर 91,100 नगद,  5 मोबाइल, बाईक समेत अऩ्य समान बरामद किया गया. अन्य आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले में पर्याप्त अभियोजन साक्ष्य संकलित करते हुए शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश अनुसंधानकर्ता को दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *