Patna: दरभंगा के दिलाबरपुर गली में हथियार बल पर लूट की घटना को अंजाम देने में शामिल तीन अपराधी को बहादुरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में सुगंध पासवान, महादेव मल्लिक और कृष्ण कुमार दास का नाम शामिल है. सभी आरोपी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दिलाबरपुर का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 1 पिस्टल, 4 गोली, 1 लुटा हुआ मोबाइल, 4 मोबाइल समेत अन्य लूट का समान बरामद किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में 9 अगस्त को मधुबनी निवासी बिंदेश्वर भारती के साथ अज्ञात अपराधियों ने दिलाबरपुर गली में हथियार का भय दिखा कर लूट की घटना को अंजाम दिया था. बिंदेश्वर भारती के लिखित आवेदन के आधार पर बहादुरपुर थाना (कांड संख्या-387/25) मामला दर्ज किया गया. वही पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त
आरोपी में सुगंध पासवान, महादेव मल्लिक और कृष्ण कुमार दास को गिरफ्तार किया गया. सुगंध पासवान का अपराधिक इतिहास रहाहै. उसके विरुद्ध बहादुरपुर, केवटी, सहारा घाट और नगर थाना में पूर्व से मामला दर्ज है.
