Ranchi: रेहला स्टेशन से पैदल जा रहे राहगीर के साथ हथियार के बल पर लूटपाट करने में शामिल तीन अपराधी को गढ़वा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में गढ़वा थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अनुप कुमार, रूपेश कुमार और महुलिया निवासी सोजल राम का नाम शामिल है.
आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा, लूटा गया मोबाईल सहित अन्य तीन मोबाईल, दो बाइक (JH1486689), लुटा गया बैग पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात
गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचम्पा कोयल नदी ब्रीज के पास रेहला स्टेशन से पैदल आ रहे दो राहगीर के साथ दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 6500 रू0. दो मोबाइल, दो बैग एवं बैग में रखे अन्य महत्वपूर्ण कागजात को लूट लिया. इस संदर्भ में प्रेमचंद कुमार गुप्ता के फर्द बयान के आधार पर गढ़वा थाना (कांड संख्या-265/25) में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर अनूप कुमार सोजल राम के पास से लूटे गये मोबाइल, घटनामे प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया गय. अरोपी ने पूछताछ में बताया कि इस घटना को अंजाम देने में रोहित कुमार, रूपेश कुमार एवं शालू उर्फ अमरदीप लाल भी शामिल था. गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर रूपेश कुमार को नारायणपुर ओवरब्रीज के पास से देशी कट्टा, एवं बिना नम्बर के बाइक के साथ पकड़ा गया. घटना में शामिल रोहित कुमार एवं शालू उर्फ अमरदीप लाल के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.
