Ranchi: मोबाइल चोरी के विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम देने में शामिल तीन अपराधी को टेल्को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में बिरसानगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नं0-06 के रहने वाले ऋषि दलई, जसबीर सिंह उर्फ जस्सु और लवप्रीत सिंह गिल का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर चाईना चापड़, दाब, फरसानुमा धारदार हथियार, खून लगा कपड़ा, मिट्टी और एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मृतक सोहेल अली एवं आरोपी एक दुसरो को जानते थे साथ में मादक पदार्थ का सेवन साथ में करते थे. मृतक सोहेल अली आरोपी को जुगसलाई बुला कर मारपीट किया था. कुछ दिन पहले मृतक एवं आरोपी मादक पदार्थों सेवन कर रहे थे, तभी मृतक का मोबाईल खो गया था. मृतक को शक था कि आरोपी उसके मोबाईल को चोरी कर लिए है. मोबाईल वापस करने के लिए सोहेल अली (मृतक) आरोपी को गाली-गलौज एवं बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा था. आरोपी पूर्व मारपीट का बदला लेने के लिए प्लानिंग कर सोहेल अली को टेल्को थाना क्षेत्र के खरकाई रोड के पास बाइड्री वाल के अंदर ले जा कर निर्मम हत्या कर दिया.
मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए जमशेदपुर की सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि टेल्को थाना क्षेत्र के खड़काई रोड के पास स्थित बाउंड्री वाल के अन्दर झाड़ियों में सोहेल अली का 4 जनवरी को निर्मम हत्या कर दिया गया था. मामले की उद्भेदन के लिए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. विशेष छापामारी दल मामले का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल चार आरोपी में से तीन आरोपी को गिरफ्तार किया. एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी पुलिस जप्त किया है. ऋषि दलई का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध बिष्टुपुर और गोलमुरी थाना में दो मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed