Ranchi: रांची में दलादली के कृष्णानगर स्थित घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने मेँ शामिल तीन अपराधी को नगड़ी थाना पुलिस ने सिमडेगा से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सिमडेगा जिले के ठीठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा के रहने वाले सुलतान मियाँ, मो आजाद अंसारी और सिमडेगा थाना क्षेत्र के साईपुर निवासी दीपक कुमार साहु उर्फ बुतरु का नाम शामिल है. मौके पर से 650000 रुपया, 2 मोबाईल और बैलोनो कार (JH01DH5937) पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि 18 मार्च को दलादली टीओपी (नगड़ी थाना) क्षेत्र के कृष्णा नगर रोड नं0 03 गुटुवा में एक बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में राहुल सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर नगड़ी थाना (कांड सं0-49/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए मुख्यालय-2 के डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते तकनीकि एवं विशेष सूत्र के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर मामले संदिग्धों के विरुद्ध सिमडेगा के ठईठईटांग स्थित मतरामेटा और सिमडेगा थाना क्षेत्र ते साईपुर गांव में छापामारी किया गया. छापेमारी के क्रम में चोरी में संलिप्त तीन अपराधी को पकड़ा गया. सुलतान मियाँ के पास से चोरी किए गए 550000 रूपया, मो० अजाद अंसारी के पास से 50000 रुपया और दीपक कुमार साहु उर्फ बुतरु के पास से 50000 रुपया बरामद किया गया.
