Patna: लूट की बाईक छुपाते तीन अपराधी को बेगूसराय के लोहियानगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए दो मामले का उद्भेदन किया है. गिरफ्तार अपराधी में लोहियानगर थाना क्षेत्र के नागदह निवासी अमित कुमार, टाउन थाना क्षेत्र के हरख निवासी रूपेश कुमार और गेपाल मिश्रा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर दो लूटी गयी बाईक, बैग, एक देशी कट्ट्टा, चार गोली, तीन मोबाईल और जैकेट पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहियानगर थाना में दोनो लूट की घटना (कांड सं0-31/26 और कांड सं0-32/26) के संबंध में टाउन थाना पुलिस टीम को सूचना मिली कि दोनों लूट में शामिल अपराधी इस समय टाउन थाना क्षेत्र के ग्राम-हर्रख में बाँसबिट्ट्टी के पास में लूटी गयी बाईक के साथ है. सूचना पर सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम-हर्रख में छापामारी किया. छापामारी के क्रम में ग्राम हर्रख में बाँसबिट्ट्टी के पास अमित कुमार आरोपी बाईक छुपाता हुआ मिला, जिसे पकड़ा गया. आरोपी के पास से बरामद बाईक लोहियानगर थाना (कांड सं0-31/26) में लूटी गई थी. गिरफ्तार अमित कुमार की निशानदेही पर अन्य आरोपी रूपेश कमार और राजेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया. और उसने पास से लोहियानगर थाना (कांड सं0-32/26) में लुटी गयी बाईक एवं बैग बरामद किया गया. तीनों के निशानदेही पर 1 देशी कट्ट्टा एवं 4 गोली बरामद किया गया.
