Saharsha: सहरसा में कृष्णानगर स्थित जेनरल दुकान के पास दो हथियार के साथ तीन अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सहरसा थाना क्षेत्र के कृष्णानगर वार्ड नं०-22/37 के रहने वाले रौनक कुमार, संतोष सोनी उर्फ टनटन औऱ महावीर चौक वार्ड नं-07 के रहने वाले रौशन कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल औऱ तीन गोली पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कृष्णानगर वार्ड नं०-37 स्थित अरुण कुमार मंडल जेनरल स्टोर दुकान के पास तीन व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए है. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो तीनों आरोपी में बात करते देखा गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. इस संबंध में सदर थाना (कांड सं0-17/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed