Ranchi: हजारीबाग में मेढ़कुरी खुर्द के पास तीन अपराधी को दारु थाना पुलिस ने बाउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में दारु थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता, ईचाक थाना क्षेत्र के जमुआरी निवासी शान कुमार राज उर्फ चिकु और आंगो थाना क्षे6 के बुजर्गनानों निवासी मनोज कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 3.43 ग्राम ब्राउन सुगर, 1900 रुपया नगद, दो इलेक्ट्रोनिक डिजिटल तराजू, नशा में उपयोग किया हुआ 10, 20, 01 रुपया का मुडा हुआ नोट और एक पैकेट बीड़ी पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बलबल धाम मेढकुरी खुर्द के पास नशेडियों द्वारा जमावाड़ा लगाकर अवैध नशीला पदार्थ का सेवन एवं खरीद-बिक्री किया जा रहा है. सूचना पर विष्णुगढ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी टीम कार्रवाई करते हुए बलबल धाम मेढकुरी खुर्द पहुँचा तो देखा कि कुछ लोग जमावाड़ा लगा कर बैठे हुए हैं. पुलिस गाड़ी को देखकर सभी भागने लगा. भाग रहे आरोपी में शामिल चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता, शान कुमार राज उर्फ चिकु पिता और मनोज कुमार को पकड़ा गया. फरार आरोपी का नाम पकड़े गए आरोपी ने कौशिक देव बतया. तलाशी में आरोपी के पास से 3.43 ग्राम ब्राउन सुगर, 1900 रुपया नगद, दो इलेक्ट्रोनिक डिजिटल तराजू, नशा में उपयोग किया हुआ 10, 20, 01 रुपया का मुडा हुआ नोट और एक पैकेट बीड़ी पुलिस ने बरामद किया है. इस संदर्भ में दारु थाना (कांड सं0- 17/26) में मामला दर्ज किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed