Ranchi: मारपीट कर आर्टिका कार समेत अन्य समान लूटने वाले तीन अपराधी को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में नावाबाजार थाना क्षेत्र के चनेया निवासी अमित कुमार दूबे उर्फ राजकमल दूबे, गोलू कुमार और रजहारा निवासी विकास कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर लूटा हुआ मोबाईल और घटना में प्रयुक्त बाईक (JH03AN7938) पुलिस ने बरामद किया है.

घटना की जानकारी देते हुए पलामू एसपी ने बतायी 1 सितंबर सुबह करीब 6 बजे एक व्यक्ति घायल अवस्था में किशुनपुर ओपी पहुंचा तथा अपने साथ हुए मारपीट एवं लूट की घटना के संबंध में बताया. घायल व्यक्ति को तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. वही गुप्त सूचना के आधार पर घायल व्यक्ति का अर्टिका कार को पाटन थाना क्षेत्र के कोईरियाडीह से बरामद कर सुरक्षार्थ थाना पर रखा गया. इस संबंध में घायल व्यक्ति विनय कुमार के फर्दबयान के आधार पर पाटन थाना (कांड सं0-155/2025) में मामला दर्ज किया गया है. सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी सहयोग एवं गुप्त सूचना के आधार पर अमित कुमार दूबे उर्फ राजकमल दूबे के घर पर छापामारी कर पकड़ा गया. पूछताछ करने पर अमित कुमार दूबे उर्फ राजकमल दूबे ने अन्य दो सहयोगी गोलू कुमार व विकास कुमार के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया. अमित कुमार दूबे उर्फ राजकनल दूबे की निशानदेही पर लूटे गये मोबाईल को उनके घर से बरामद किया गया. तथा घटना में प्रयुक्त बाईक को भी बरामद किया गया. छापामारी के क्रम में गोलू कुमार एवं विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. अमित कुमार दूबे उर्फ राजकमल दूबे का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed