Patna: जमुई पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा, नगदी समेत अन्य समान के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. टाउन थाना क्षेत्र के चंदवारा स्थित एक घर के तहखाने से बरामद गांजा मिले है. वही नोट गिनने के लिये पुलिस को मशीन मांगानी पड़ी. गिरफ्तार आरोपी में जमुई थाना क्षेत्र के चंदवारा निवासी नितीश कुमार, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सोनू कुमार और समस्तीपुर जिले के मुईद्दीनपुर निवासी मोहम्मद हुसैन का नाम शामिल है. इस छापेमारी में 411 किग्रा गांजा, करीब 70 लाख नगद, 2 देशी पिस्तौल, 10 गोली तथा 3 खोखा बरामद किया गया है. साथ ही गांजा बेचने में प्रयुक्त एक कार और चार बाइक को भी पुलिस जप्त किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जमुई एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम टाउन थाना क्षेत्र के चंदवारा स्थित एक घर में छापेमारी कर यह बरामदगी की है. गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा नशा और अवैध हथियार कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है. बरामद नशीले पदार्थ, नगदी और हथियारों के संदर्भ में जमुई टाउन थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. अनुसंधान के क्रम में जमुई पुलिस इस पूरे अपराध के ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज’ की जांच कर रही है ताकि नशे एवं हथियारों की अवैध आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य तत्त्वों तक पहुँचा जा सके. शीघ्र ही अन्य सहयोगी अपराधियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी.
