Ranchi: खुंटी के कुलहुट्टू जंगल में खरीददार का इंतजार करते रांची के तीन हथियार तस्कर को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ़्तार अपराधी में रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के अपर हटिया मुस्लिम मोहल्ला निवासी युनुस खान, अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमु आजाद हिन्द नगर भट्ठा मोहल्ला के रहने वाले मो0 समीम और डोरंडा थाना क्षेत्र के बाजार मोहल्ला निवासी इबरार आलम का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 4 देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का 44 गोली, 66,860 रूपया नगद, 8 मैगजीन और 2 मोबाईल बरामद किया है.
बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए खुंटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुल कुलहुट्टू जंगल के पास कुछ अपराधी अवैध हथियार बेचने के लिये जमा हो रहे हैं. सूचना पर तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए कुलहुट्टू जंगल सड़क किनारे से युनुस खान, मो0 समीम एवं इबरार आलम को पकड़ा गया. तीनों की तलाशी लेने पर 2 पिस्टल मैग्जीन सहित, 3 मैग्जीन, 13 गोली, नगद तथा मोबाईल बरामद किया गया. आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि हथियार एवं गोली को बेचने के लिए कुलहुट्टू जंगल के पास आये थे जहाँ खरीददार का आने का इन्तेजार कर रहे थे. इबरार आमल की निशानदेही पर डोरंडा स्थित उसके घर से 2 पिस्टल, 5 मैग्जीन, 31 गोली एवं 52500 रूपया नगद बरामद किया गया. सभी हथियार तस्करी करने की बात स्वीकार किया है. इस संबंध में कर्रा थाना (काण्ड सं0 69/25) में मामला दर्ज किया गया है.
