Ranchi: पंजाबी भवन के नजदीक बच्चे का टी-शर्ट छीनने के विवाद में रिक्शा चालक का पत्थर मारकर हत्या में शामिल तीन आरोपी को रांची के चुटिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड के रहने वाले संजय सिंह उर्फ जिलू, पंजाबी भवन के नजदीक रहने वाले बिनू लोहरा और पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित इलाही नगर में रहने वाले राजा केरकेट्टा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल में प्रयुक्त पत्थर पुलिस ने बरामद किया है.
रविवार को घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि चुटिया थाना (काण्ड सं0-121/25) में नीचे हनुमान मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की पत्थर से मारकर हत्या से संबंधित है. मामले उदभेदन के लिए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया. वही अज्ञात व्यक्ति की पहचान डोरंडा निवासी शनि राम के रुप में की गई. गठित टीम मामले का उद्भेदन करते हुए संजय सिंह उर्फ जिलू, बिनू लोहरा, राजा केरकेट्टा को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने घटना में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 24 मई को दोपहर में पंजाबी भवन के पास संजय सिंह के साथ खड़े एक बच्चे का टी-शर्ट मृतक शनि राम छिन लिया था. इसे लेकर संजय सिंह का शनि राम से विवाद हो गया. शनि राम संजय सिंह को मारकर जख्मी कर दिया. इसी बात को लेकर संध्या में करीब साढ़े पांच बजे शनि राम जब रेलवे ओवरब्रीज के नीचे दुकान के छत पर लेटा था. उसी बीच संजय सिंह अपने दोस्तो बिनू लोहरा एवं राजा केरकेट्टा के साथ मिलकर गुस्से में ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर शव को छत से नीचे गिरा दिया. मृतक रिक्शा चालक का काम करता था.
