Saharsha: सहरसा के सबैला स्थित चेक पोस्ट पर ऑटो में गांजा ले जा रहे तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सहरसा थाना क्षेत्र के बस्ती निवासी मो सोनू, पुर्णिया जिले के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र के मुरवला वार्ड नं-12 निवासी निरंजन कुमार और सुधांशु कुमार का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 10.160 किग्रा गांजा, टेम्पू और मोबाईल बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श आचार संहिंता लागू होने के पश्चात सहरसा पुलिस एवं CAPF बल के सहयोग से जिले के सभी SST चेक पोस्टों पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सबैला स्थित SST चेक पोस्ट पर तैनात टीम सघन वाहन जाँच में जुटी थी. इसी क्रम में बिना नम्बर के ऑटो को जाँच के लिये रूकने का इशारा किया गया. तो चालक चेक पोस्ट से भागने का प्रयास किया. जिसे SST चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस टीम के सहयोग से पकड़ लिया गया. ऑटो में सवार चालक समेत तीनों आरोपी को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में ऑटो के बीच के सीट के पीछे काला रंग के प्लास्टिक में रखे 10.160 किग्रा गांजा बरामद किया गया. इस संबंध में बैजनाथपुर थाना (कांड सं०-114/25) में मामला दर्ज किया गया है.
