Ranchi: 14 गोवंशीय पशु के साथ तीन आरोपी को कोडरमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में बिहार के नालंदा जिले के कराय पेसराय थाना क्षेत्र के पंकरी बिगहा निवासी पिंटू कुमार, सोनु प्रसाद और हिलसा थाना क्षेत्र के परवलपुर निवासी रंजीत कुमार का नाम शामिल है. मौके पर से पुलिस एक बोलेरो पिकअप (बीआर01जीपी 2770) और 14 गोवंशीय पशु जप्त किया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप में अवैध रूप से मवेशियों को बिहार की ओर से कोडरमा होते हुए परिवहन कर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना पर गठित विशेष टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए कोडरमा थाना गेट के पास वाहन चेकिंग की. वाहन जाँच के क्रम मे पिकअप (बीआर01जीपी 2770) को रोककर जाँच किया जाने लगा तो 14 गोवंशीय पशु बरामद किया गया. साथ ही पशुओं की अवैध तस्करी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में कोडरमा थाना (कांड संख्या 24/25) मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed