Ranchi: रांची में निफ्ट कॉलेज और मौलाना अब्दुल कलाम चौक के नजदीक बेहोश युवक का स्कूटी और मोबाईल चोरी में शामिल तीन आरोपी को जगरनाथपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में हर्ष कुमार, प्रतीक कुमार और शिवम कुमार का नाम शामिल है. तीनों आरोपी अरगोड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कुटी (JH01EU-4624), एक मोबाईल और फर्जी नंबर लगा स्कुटी पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात करीब 10:30 बजे निशांत एक्का अपनी स्कुटी (JH01GB-4784) से सतरंजी बाजार से लोवाडीह नामकुम अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहा थे. उसी क्रम में निफ्ट कॉलेज और मौलाना अब्दुल कलाम चौक के बीच इन्हें अचानक सिर में चक्कर आने लगा जिस कारण ये अपनी स्कुटी को खड़ा कर वही सड़क के किनारे बेहोशी हालत में बैठ गया तथा आँख के आगे अंधेरा छा गया. करीब दो घंटा बाद मौजुद स्थानीय लोगों ने उठाया. तब देखा कि स्कुटी गायब है तथा पॉकेट में रखा मोबाईल भी गायब है. वहाँ मौजुद लोगो से पुछताछ करने पर बताया कि तीन अज्ञात लड़के थे जिनके पास भी एक स्कुटी थी. इस संबंध में जगरनाथपुर थाना (काण्ड सं0-57/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देशन में गठित टीम तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर अनुसंधान के क्रम में तीनों अपराधी को चोरी की स्कुटी एवं माबाईल के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed