Patna: सिवान के बरियारपुर में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात में शामिल तीन आरोपी को पचरुखी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद चला गया. रात को दुबारा शव उठाकर दूर में रख दिया. ताकि पुलिस घरवाले खोज नही पाए. गिरफ्तार अपराधी में टकला उर्फ शैलेश, सुमित कुमार और गुड्डु कुमार का नाम शामिल है. तीनों आरोपी पचरुखी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए सोमवार क सिवान एसपी ने बताया कि 26 नवंबर को पचरुखी थाना को 1 लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें आवेदिका ने आरोप लगाया कि उसकी पोती 25 नवंबर को किसी कार्यवश घर के बाहर गयी थी. इसी दौरान उनके गांव के टकला उर्फ शैलेश ने गलत नियत से अगवा कर लिया. इस संबंध में पचरुखी थाना में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में 27 नवंबर को बरियारपुर स्थित अरहर के खेत में लापता युवती का शव बरामद किया गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया. यह स्पष्ट हुआ कि चाकू से युवती की हत्या निर्ममता पूर्वक कर दी गई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों का प्रयोग करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है. शीघ्र अनुसंधान पूर्ण कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवायी जायेगी.
