Saharsa: सहरसा सदर अस्पताल के पुराने भवन में युवती के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रसाय करने वाला तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में सहरसा थाना क्षेत्र के धमसैनी वार्ड नं-46 नंद कुमार, न्यूकॉलोनी वार्ड-8 कृष्णा कुमार और नवहट्टा थाना क्षेत्र के दिबरा ब्रह्मन टोली वार्ड नं0-16 अंकित कुमार का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार बीते गुरुवार को एक युवती गले में र्दद की शिकायत के कारन अपनी दादी के साथ इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल गई थी. अस्पताल परिसर में कुछ अज्ञात युवकों ने बहला-फुसला कर सदर अस्पताल के पुराने भवन ले जाया गया जहां युवकों ने उनके साथ छेड़-छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया. वही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पीड़िता को सुरक्षित घर पंहुचाया. इस संबंध में पीड़िता के टंकित आवेदन के आधार पर महिला थाना (कांड सं0-04/26) में मामला दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, आसूचना संकलन एवं अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया गया.
