Ranchi: पत्थर खदान मालिक को 50 लाख रंगदारी और नही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपी को दुमका के शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के शिमला के रहने वाले बड़का मुर्मू, भोकानडीह के रहने वाले लखीराम मुर्मू उर्फ बाबु कुड़ा उर्फ हुक्कु और जोसेफ हेम्ब्रम उर्फ ताला उर्फ दारोगा का नाम शामिल है. आरोपी के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त तीन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित पत्थर खदान मालिक राम सोरेन से अज्ञात अपराधियों ने रंगदारी के रुप में 50 लाख रुपया की मांग की गई और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दिया गया. जिस पर शिकारीपाड़ा थाना (कांड सं0-107/2025) में मामला दर्ज किया गया. घटना कि गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम तीनों आरोपी क गिरफ्तार किया. आरोपी ने घटना को अंजाम देने में अपना संलिप्ता को स्वीकार किया है. अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाईल फोन जप्त किया गया.
