Ranchi: मार्बल कारोबारी से रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने में शामिल तीन आरोपी को पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मकबरा रोड, पुरानी बाजार जपला के रहने वाले अमन कुमार चौरसिया, शुभम केशरी और हैदरनगर थाना क्षेत्र के शोबा निवासी रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह का नाम शामिल है. आरोपी के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फोन और चोरी का अन्य दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. वही प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार मेहता नामक अपराधी फरार चल रहा है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक स्थानीय मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर हुसैनाबाद थाना (कांड संख्या-63/26) में मामला दर्ज किया गया. हुसैनाबाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन आरोपी को पकड़ा गया. अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से रंगदारी मांगने की साजिश रच रहा था. इस साजिश को अंजाम देने के लिए चोरी के मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड का उपयोग किया जा रहा था, ताकि पहचान छुपाई जा सके. जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी शुभम केशरी एवं अमन कुमार चौरसिया नशे की हालत में रहने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करते थे और उक्त मोबाइल एवं सिम कार्ड मुख्य आरोपी को उपलब्ध कराता था. इन्हीं मोबाइल का उपयोग रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने में किया गया. पुलिस संलिप्त 3 आरोपी को गिरफ्तार किया. जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं अन्य चोरी के मोबाइल फोन बरामद किया गया. अमन कुमार चौरसिया, शुभम केसरी और अमन कुमार चौरसिया का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध पूर्व से मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed