Patna: मानदेय भुगतान के लिए रिश्वत लेते ठोरसन पंचायत सचिव को 12 हजार रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. रोहतास जिले के करगहर अंचल स्थित ठोरसन पंचायत के पंचायत सचिव ऋतुराज पंडित को सिढ़ी गाँव के पूरब ठोरसन मोड़ के समीप आम का पेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है.

निगरानी से मिली जानकारी के अऩुसार धर्मेन्द्र कुमार पटेल ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी पंचायत सचिव ठोरसन पंचायत के वार्ड नं0-15 का अनुरक्षक कार्य का मानदेय दिनांक-01.04.2022 से दिनांक 01.04.2023 तक 2000/- (दो हजार) रूपये प्रति माह की दर से कुल 24,000/- (चौबीस हजार) रू० का भुगतान करने के पश्चात रिश्वत की मांग करता है. ब्यूरो शिकायत का सत्यापन कराया गया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इसके बाद निगरानी थाना (कांड सं0-026/26) में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव ऋतुराज पंडित को 12,000 रूपये रिश्वत लेते हुए सिदी गाँव के पूरब ठोरसन मोड़ के समीप आम का पेड़ के पास से गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed