Ranchi: राजधानी रांची के फ़्लाईओवर पर बाइक से स्टंटबाजी करते वायरल वीडियो पर पुलिस रेस हो गई है. कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट करने वाले युवक की पुलिस पहचान कर ली है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर बाइक बरामद कर लिया है. फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार और स्टंट करने वाले बाइक को सदर थाना क्षेत्र के खिजुरटोला से बरामद किया गया है. आरोपी बाइक को दूसरे के घर छुपाकर रखा था.जप्त बाइक सदर थाना लाया गया है. वही स्टंट करने वाले आरोपी की पहचान हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ के रूप में कई गई है. हालांकि आरोपी युवक फिलहाल फरार है. अब पुलिस युवक की तलाश कर रही है.
