Patna: प्राथमिकी का डर दिखाकर रिश्वत मांगने वाली महिला थानेदार चालक के साथ निगरानी के हत्थे चढ़ गई. समस्तीपुर के महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी और निजी चालक गुड्डु कुमार को 20,000 रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार राजीव रंजन सिंह पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था. जिसमे आरोपी महिला थानाध्यक्ष के द्वारा राजीव रंजन सिंह के विरूद्ध महिला थाना में दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने का भय दिखाकर 40,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो सत्यापन के क्रम में रिश्वत की राशि कम करने के अनुरोध करने पर आरोपी द्वारा 20,000 रुपये रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया. इस संदर्भ में निगरानी थाना (कांड सं0-54/25) मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्ता डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. गठित धावा दल महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी एवं निजी गुड्डु कुमार को 20,000 रूपये रिश्वत लेते समस्तीपुर महिला थाना से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
