Ranchi: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित बटाने डैम के पास से स्कोर्पियो लेकर भाग रहे चार अपराधी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त गया. मौके पर पहुंची पुलिस तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि एक अपराधी फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी में छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी दीपक विश्वकर्मा, जँघवल निवासी प्रवेश यादव और पिपरा थाना क्षेत्र के मसूरिया निवासी नागेंद्र कुमार यादव का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर स्कॉर्पियो (JH03U9999), 1 चाकू, 4 मोबाइल और 1 बाइक पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि चार अज्ञात अपराधी छतरपुर थाना क्षेत्र के बटाने डैम के पास से काले रंग की स्कॉर्पियो लूट कर भाग रहे हैं. सूचना पर छतरपुर थाना गश्ती दल एवं थाना से अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से अपराधियों का पीछा किया. ग्राम सिल्दाग के पास अपराधी गाड़ी सहित रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मौके से भाग रहे चार में से तीन अपराधियों को घटना में प्रयुक्त बाइक, चाकू समेत अन्य समान के साथ पकड़ा गया. लूट की गई स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed