Ranchi: टीपीसी के इनामी कमांडर डॉक्टर को यूपी एटीएस ने दबोच लिया है. एक सप्ताह पूर्व पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ के बाद फरार हुआ था. गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के झलंगी गांव निवासी टीपीसी के सब-जोनल कमांडर उमेश सिंह खेरवार उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर जी 5 लाख का इनामी था. नगीना शशिकांत का करीबी माना जाता है. 14 सितंबर को पलामू के मनातू इलाके में हुए मुठभेड़ में नगीना भी शामिल था. इसमें 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया था. वही 3 सितंबर को केदल में हुए मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए थे. इस मुठभेड़ में भी नगीना शामिल था.

उमेश सिंह खेरवार उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर जी के विरुद्ध पलामू, चतरा व गढ़वा में करीब तीन दर्जन मामले दर्ज है. 14 सितंबर को हुए मुठभेड़ के बाद फरार उग्रवादी उमेश सिंह खेरवार उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर जी यूपी में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था. हालांकि इसकी सूचना एटीएस को मिल गई थी. सूचना पर एटीएस ने उमेश सिंह खेरवार उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर जी दबोच लिया. हालांकि मौके से एक अन्य उग्रवादी फरार होने में कामयाब हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed