Ranchi: खूंटी पुलिस ने संदीप टोप्पो हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी समेत आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार किया है.बेवफा बीबी ने ही प्रेमी के सहयोग से पति की हत्या कराई थी. इसके बाद पुलिस से शिकायत की. लेकिन जब खूंटी के कर्रा थाना पुलिस ने मामले की जांच की तो पोल खुल गई. गिरफ्तार आरोपी में गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के आकाशी पकरी टोली निवासी प्रदीप कुजूर, पवन लकड़ा, रोनित कुजूर, चैनपुर थाना क्षेत्र के केडेग निवासी सुमन सागर कुजूर, बसिया थाना क्षेत्र के बसिया निवासी प्रिया कुमारी, रांची के रातू थाना क्षेत्र के सुंडील निवासी मृतक की पत्नी खुशबू तिर्की का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 1 हॉकी स्टीक, 5 मोबाईल, 1 जैकेट, जुता, 25500 रुपये नगद, 6 डिस्पोजल गिलास, घड़ी का टुटा चैन, इनोमा कार (JH10Q1000) और बरना कार (JH01CB-8297) पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 17 फरवरी को कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा लोधमा रोड मलागो के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने रांची के रातू थाना क्षेत्र के सुंडील निवासी संदीप टोप्पो की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया. संबंध में कर्रा थाना (कांड सं0-13/25) हत्या का मामला दर्ज किया गया. वही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त वादिनी-सह-मृतक की पत्नी, प्रेमी एवं उनके अन्य सहयोगीयों को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार करते हुए हत्या का कारण प्रेम संबंध बताया. आरोपी प्रदीप कुजूर के साथ मृतक के पत्नी का प्रेम प्रसंग था, घटना के दिन प्रिया मृतक के सम्पर्क में थी. सभी आरोपी मृतक के साथ शराब पिया इसके बाद हत्या कर दी फरार हो गया. मृतक की पत्नी के बयान ओर मामला दर्ज किया गया था.
